Punjab

Bird Nurturing Campaign: ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के डेरा श्रद्धालुओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे 
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे

Maida foods at home: छोड़ दो अगर खाना मैदा, इन बीमारियों में होगा बड़ा फायदा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Maida foods at home: संतों ने कहा है ‘‘हाथ में दीपक, कुएं पड़े, फिर काहे का होशियार’’ अर्थात सबकुछ जानते, समझते हुए भी आज का इंसान उन चीजों को करता है तो वो होशियार कैसे हो सकता है यानि ज्ञानी कैसे हो सकता है। वैसे देखा जाए तो आजकल लोग पहले की तुलना में अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक होने लगे हैं और उन खाद्य पदार्थों से बचने लगे हैं, जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

लेकिन फिर भी आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्वस्थ रहने के लिए मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये चीजें स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी गई हैं, जो शरीर में एक-दो नहीं बल्कि विभिन्न समस्याएं पैदा करती हैं।

बता दें कि मैदे की बनी चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल जैसे समस्याओं के साथ साथ आपके हार्ट को भी नुकसान पहुंचाती हैं और तो और ये चीजें मोटापा भी तेजी से बढ़ाती हैं। आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है किकुछ ऐसे फूड्स हैं जो हेल्दी दिखते हैं लेकिन होते वो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं क्योंकि उन्हें भी मैदे से ही बनाया जाता है। आइये, जानते हैं मैदे से बनी उन चीजों के बारे में जिन्हें मैदे से ही बनाया गया है।

नमक पारे और मठ्ठियाँ | Namak Pare And Mathri

भारत में नमक पारे और मठ्ठियों का उपयोग एक स्नैक्स के रूप में किया जाता है, खासकर शादी-विवाह के अवसरों पर। ज्यादातर लोग तो नमक पारे या मठ्ठियों का सेवन चाय के साथ करते हैं और इन्हें हेल्दी समझ लिया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तला हुआ होने के अलावा ये प्योर मैदे से तैयार की जाती हैं और ये किसी भी मायने में हेल्दी स्नैक नहीं होते हंै।

बर्फी | Burfi Made From Maida

भारत में लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है बर्फी, जिसे आमतौर पर दूध, बेसन और सूजी जैसी चीजों से बनाया जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली ये बर्फी आमतौर पर मैदे से बनाई जाती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होती हंै। इसलिए बाजार से मिठाई लाने की बजाय घर पर दूध, बेसन व सूजी जैसी चीजों से ही बर्फी बनाई जाएं तो वो बाजार से मिलने वाली मिठाइयों से ज्यादा बेहतर होंगी।

नान व रोटी | Naan And Roti Made From Maida

आपने देखा होगा कि भारत में शादी व पार्टियों में ज्यादातर नान बनाएं जाते हैं और खूब खाए जाते हैं, जो पूरी तरह से मैदे से ही बनी होते हंै। जबकि बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इन रोटियों में मैदा मिक्स होता है। दरअसल शादियों में जो रोटियां बनायी जाती हैं वो गेहूं के आटे में मैदा मिक्स करके बनाई जाती हंै, जो आपके स्वास्थ्य को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाती हैं।

बिस्कुट | Biscuit Made Of Maida

आप अगर बाजार से हेल्दी स्नैक्स वगैरह खरीद कर लाते हैं तो निश्चित रूप उनमें मैदा मिक्स होता है खासकर बिस्किट्स में। यहां तक कि बाजार में कुछ ऐसे बिस्किट्स भी मौजूद हैं, जो पूरी तरह से मैदे से ही बने होते हैं। इसलिए बाजार से बिस्किट्स लाने से पहले एक बार उसका लेबल अच्छे से पढ़ लें और अच्छी क्वालिटी के बिस्कुट का ही इस्तेमाल करें।

अब आती है बारी पास्ते और नूडल्स की | Pasta And Noodles Made Of Maida

आजकल ज्यादातर लोगों को बाहर का खाना पसंद है, खासकर जंक फूड्स वगैरह। इसके लिए वो अपनी सेहत से भी कॉप्रोमाइज कर लेते हैं। बाजार में ऐसे कई प्रकार के नूडल व पास्ता के सब्सीट्यूट प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें आटे से बनाया गया है। लेकिन ज्यादातर पास्ता व नूडल्स पूरी तरह से मैदे के ही बने होते हंै, जबकि कुछ पास्ता व नूडल्स में कुछ हद तक ही मैदे का इस्तेमाल किया जाता है।

नोट: यह लेख केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका मकसद किसी भी तरह से किसी प्रोडक्ट या वस्तुओं का बहिस्कार करना नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

BEST OIL FOR HEART PATIENT: हार्ट पेशेंट के लिए बेस्ट तेल, करें इस तेल का उपयोग!

About The Author

Related Posts