प्रधानमंत्री मोदी ने नानाजी देशमुख को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Published On
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नानाजी देशमुख को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि ‘देशवासियों की ओर से भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के ग्रामीणों विशेषकर वंचित समाज के सशक्तिकरण के लिए उनके समर्पण और सेवा भाव को हमेशा याद किया जाएगा।