देश में साढ़े छह करोड़ से अधिक कोरोना नमूनों की जांच

Published On

नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के देश में लगातार बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिये इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 21 सितंबर को कुल परीक्षण का आंकड़ा साढ़े छह करोड़ को पार कर गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 21 सितंबर को कोरोना वायरस के नौ लाख 33 हजार 185 नमूनों की जांच की गई। देश में 21 सितंबर तक कोरोना के कुल नमूनों की जांच का आंकड़ा छह करोड़ 53 लाख 25 हजार 779 पर पहुंच गया। बीस सितंबर को एक दिन में रिकार्ड 12 लाख छह हजार 806 नमूनों की जांच की गई थी।

देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। छह अप्रैल तक जांच की संख्या दस हजार थी। इसके बाद वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई। सात जुलाई को नमूनों की जांच संख्या एक करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई और 17 सितंबर को छह करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया। इससे पहले देश में तीन सितंबर को आये आंकड़ों में रिकार्ड 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की जांच की गई थी। यह देश में ही नहीं विश्व में भी एक दिन में सर्वाधिक जांच का रिकार्ड था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts