नारायणसामी ने ममता का किया समर्थन

Published On

पुड्डेचेरी 04 फरवरी (एजेंसी)

पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में रविवार रात से कोलकाता में मेट्रो चैनल पर धरने पर बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। नारायणसामी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, “यह स्पष्ट तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है।

केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अधिकारियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ हम सभी खड़े हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, “मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।”

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts