सोपोर में बंदूकधारियों के हमले में एक व्यक्ति घायल

Published On

बारामूला (एजेंसी)

जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपाेर शहर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने मंगलवार रात सोपोर के जलूरा बोमई गांव के फिरोज अहमद को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया लेकिन बंदूकधारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर कश्मीर में यह दूसरी घटना है। साेमवार रात कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक पूर्व आतंकवादी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts