बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों और पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर बांदीपोरा में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद समेत अन्य विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts