ड्रग तस्करी के आरोप में एल चैपो की पत्नी एम्मा गिरफ्तार

Published On

वाशिंगटन। अमेरिका में वर्जिनिया प्रांत से मेक्सिको के ड्रग किंगपिन जोकिन ‘एल चैपो’ गुजमैन की पत्नी एम्मा कोरोनेल ऐस्प्यूरो को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। न्याय विभाग ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘मैक्सिको के ड्रग तस्करी संगठन के नेता जोकिन ‘एल चैपो’ गुजमैन लोएरा की पत्नी एम्मा कोरोनेल ऐस्प्यूरो को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी में शामिल रहने के आरोप में आज वर्जिनिया में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोनेल अमेरिकी-मैक्सिको की संयुक्त नागरिक हैं, उसे वर्जीनिया के डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts