Weather Update: उत्तर भारत में बरस रही आग, मौसम विभाग ने कहा- इस दिन से बारिश
Weather Update: उत्तर भारत में बरस रही आग, मौसम विभाग ने कहा- इस दिन से बारिश
अभी जारी रहेगा गर्मी का दौर, उत्तरप्रदेश के बांदा देशभर में सबसे गर्म
नई दिल्ली/हिसारसच कहूँ/संदीप सिंहमार। उत्तर भारत के राज्यों में इस बार मई महीने में ही गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि पहले के वर्षों में जहाँ राजस्थान देशभर में सबसे गर्म चलता आ रहा था, इस बार राजस्थान का अधिकतम तापमान हरियाणा और पंजाब से कम बना हुआ है। जबकि ठंडा प्रदेश माने जाने वाला पंजाब गर्म बना हुआ है। गर्मी की दौड़ में हरियाणा भी पीछे नहीं है। यहां दिन की गर्मी के साथ-साथ अब रात भी गर्म होने लगी है। हरियाणा के चरखी-दादरी में रात का न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन के सबसे अधिक दर्ज हुआ है।
भारत मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश का बांदा में देश भर में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार हरियाणा के रोहतक में 46.9 तो पंजाब के भठिंडा एयरपोर्ट इलाके में 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्तमान में उत्तर व मध्य भारत के राज्यों में औसतन अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री दर्ज किए जा रहे हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कुछ भागों में हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन तेज धूलभरी सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की प्रबल संभावना है। राजस्थान के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन तेज धूलभरी सतही हवाएं 20-30 किमी. प्रति घंटा चलने की प्रबल संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर रिपोर्ट के अनुसार श्रीगंगानगर 46.5, सीकर 45.3, बीकानेर 44.8, चूरू 44.5, फलोदी 44.8, अलवर 44.2, चित्तौड़गढ़ 44.2, डबोक 44.0, जयपुर 42, पिलानी 42.5 तापमान रहा। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 22, 23, 25 को बारिश होने की संभावना है।
About The Author