Summer Skin Care: तेज धूप में भी दमकेगा चेहरा, बस अपनाएं ये खास स्किन केयर टिप्स

Summer Skin Care: तेज धूप में भी दमकेगा चेहरा, बस अपनाएं ये खास स्किन केयर टिप्स

Sach Kahoon Picture
Published On

Summer Skin Care: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीना त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से सनबर्न, टैनिंग, रुखापन और चेहरे की चमक कम होने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर सही तरीके से स्किन की देखभाल की जाए तो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखा जा सकता है।

धूप में निकलने से पहले जरूर लगाएं सनस्क्रीन Summer Skin Care:

गर्मियों में घर से बाहर निकलने से लगभग 20 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद मिलती है। कोशिश करें कि SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें।

शरीर को रखें हाइड्रेट

गर्मी में शरीर में पानी की कमी का असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का सेवन भी त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

चेहरे को बार-बार साफ करें

गर्मी में पसीना और धूल चेहरे पर जमा होकर पिंपल्स और ऑयली स्किन की समस्या बढ़ा सकते हैं। ऐसे में दिन में 2-3 बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें।

घरेलू फेस पैक से मिलेगा नेचुरल ग्लो

दही, बेसन, एलोवेरा और खीरे जैसे घरेलू उपाय त्वचा को ठंडक देने और टैनिंग कम करने में मदद कर सकते हैं। हफ्ते में 1-2 बार फेस पैक लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है।

धूप से बचाव भी है जरूरी

तेज धूप में बाहर निकलते समय चेहरे को स्कार्फ, टोपी या छाते से कवर करें। इससे सनबर्न और टैनिंग की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

खानपान का रखें ध्यान

हरी सब्जियां, मौसमी फल और विटामिन-C युक्त चीजों का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। ज्यादा तला-भुना और जंक फूड खाने से बचें।

अच्छी नींद भी है जरूरी

पर्याप्त नींद लेने से त्वचा रिपेयर होती है और चेहरे की चमक बनी रहती है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

About The Author

Related Posts