हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कानपुर में दो...

    कानपुर में दो पक्षों में बवाल, 6 घायल

    कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बेगमगंज क्षेत्र में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर की गयी टिप्पणी से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोग सड़क पर उतर आये और पथराव शुरू कर दिया। इस झड़प में छह लोग घायल हो गये। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में हैं। सूत्रों ने बताया कि नई सड़क पर पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की की गई विवादित टिप्पणी को लेकर नमाज के बाद एक पक्ष सड़कों पर उतर आया और जमकर पथराव करने लगा। देखते ही देखते हालत बेकाबू हो गए और दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए। बिगड़े हालात को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे लेकिन अराजक तत्व लगातार पत्थरबाजी करते रहे जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया है जहां पर सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बवाल की सूचना पर डीएम और संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और पैदल मार्च करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर एक पक्ष आक्रोशित था जिसके चलते शुक्रवार को नमाज के बाद नई सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई। और जमकर भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ नारेबाजी होने लगी लेकिन देखते ही देखते कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दूसरी तरफ से भी पत्थरबाजी होने लगी। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उपद्रवियों ने पथराव के साथ ही फायरिंग व बमबाजी भी की।

    क्या है मामला

    बवाल की सूचना पर भारी फोर्स के साथ ही डीएम नेहा शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के साथ कई सर्किल के एसीपी और पीएसी समित भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया तब जाकर कहीं हालात काबू में है लेकिन इस दौरान हिंसा की चपेट में आए 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां पर सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। लेकिन वहीं सुरक्षा की दृष्टि से नई सड़क पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार संजय शुक्ला, आशीष, अमर बाथम, अनिल गौड़, मुकेश देव गौड़ा राजू सिंह आदि लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति सामान्य है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here