हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home खेल साक्षी का विश...

    साक्षी का विश्व चैम्पियनशिप में होगा ‘टेस्ट’

    Sakshi Malik, Competing, World Championship, Wrestler

    नई दिल्ली (एजेंसी)। रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला पहलवान साक्षी मालिक का 21 से 27 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में ओलम्पिक के बाद पहला असली टेस्ट होगा। साक्षी रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय पहलवान और पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं।

    साक्षी ने पिछले साल रियो में अगस्त में हुए ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया था और उसके ठीक एक साल बाद अब वह विश्व चैंपियनशिप में उतरेंगीं लेकिन इस बार उनका नया भार वर्ग होगा। साक्षी ने ओलम्पिक पदक जीतने के बाद सीधे प्रो रेसलिंग लीग में हिस्सा लिया लेकिन इस लीग में उन्होंने सिर्फ भारतीय पहलवानों से ही मुकाबले लड़े। दिल्ली सुल्तान टीम की तरफ से खेलने वाली साक्षी को लीग के एक मैच में ओलम्पिक कांस्य विजेता ट्यूनीशिया की मारवा अमरी से खेलना था लेकिन वह बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं उतर पाई।

    असली मुकाबला अब विश्व चैंपियनशिप में

    हरियाणा की साक्षी इसके बाद इस साल मई में दिल्ली में हुई एशियाई चैंपियनशिप में नए वजन वर्ग 60 किलोग्राम में उतरीं। साक्षी ने रियो का पदक 58 किलोग्राम में जीता था। देश को साक्षी से पूरी उम्मीद थी कि वह 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करेंगी लेकिन रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की रिसाको कवाई ने मात्र दो मिनट 44 सेकिंड में ही भारतीय पहलवान को धूल चटा दी। रिसाको ने 10-0 के अंतर से मुकाबला समाप्त कर दिया। जापानी पहलवान के लगातार 10वां अंक हासिल करते ही मुकाबला रोक दिया गया और उन्हें तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।

    रिसाको ने रियो में 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता था। साक्षी के हाथ रजत पदक लगा जो एशियाई चैंपियनशिप में उनका पहला पदक था। साक्षी को पिछली एशियाई प्रतियोगिता में कोई पदक नहीं मिला था लेकिन इस बार वह रजत पदक तक पहुंच गई। उनके लिए असली मुकाबला अब विश्व चैंपियनशिप में होगा जहां दुनिया की दिग्गज पहलवान और खासतौर पर जापान की पहलवान मौजूद रहेंगी।

    • स्पोर्ट्स आॅथोरिटी इंडिया लखनऊ उत्तरप्रदेश के ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय महिला पहलवानों का चयन किया गया। चयन के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सीनियर महिला रेसलिंग इंडिया चीफ कोच कुलदीप मालिक मौजूद थे।
    • हरियाणा की साक्षी के लिए असली मुकाबला अब विश्व चैंपियनशिप में होगा जहां दुनिया की दिग्गज पहलवान और खासतौर पर जापान की पहलवान मौजूद रहेंगी

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।