हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा वरिष्ठ कांग्र...

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा नहीं रहे

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा का शुक्रवार शाम को निधन हो गया। वे करीब 72 वर्ष के थे। शुक्रवार शाम को वे अपने कार्यालय में बैठे थे, इस दौरान उन्हें हृदय में तकलीफ हुई और बैचेनी महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ समय के पश्चात उनका निधन हो गया। होशियारी लाल शर्मा कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। युवा अवस्था से ही वे कांग्रेस से जुड़ गए थे और वर्ष 1974 में कांग्रेस ने उन्हें अपना पदाधिकारी नियुक्त किया था। गत विधानसभा चुनाव में वे सरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उनके दो पुत्र, पौत्र, पौत्रियां व भरा पूरा परिवार है।

    नेक व मिलनसार इंसान थे

    होशियारी लाल शर्मा नेक, मिलनसार इंसान थे। सभी के सुख दुख में काम आते थे। राजनैतिक रूप से वे बेशक कांग्रेस के समर्पित सिपाही रहे, परंतु सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता उनको पूरा मान सम्मान देते थे और उन्हें पंडित जी कहकर संबोधित करते थे। उनकी अपनी अलग छवि थी, सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले होशियारी लाल शर्मा ने सदैव सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत किया। आमजन के सुख-दु:ख में शामिल होने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। अक्सर वे आम लोगों के साथ मोटरसाइकिल, स्कूटर पर बैठकर ही मौके पर पहुंच जाते थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।