हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home खेल World Cup 202...

    World Cup 2023 Semifinal : ‘शतकवीर कोहली’ तोड़ा सचिन का ‘विराट’ रिकॉर्ड! टीम इंडिया ने दिया विशाल लक्ष्य!

    Virat Kohli
    ‘शतकवीर कोहली’ तोड़ा सचिन का 'विराट' रिकॉर्ड! टीम इंडिया ने दिया विशाल लक्ष्य!

    World Cup 2023 Semifinal: मुंबई (एजेंसी)। विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जोकि काफी हद तक सही भी साबित हुआ है। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 47, शुबमन गिल (80), के एल राहुल के 39 और पूर्व कप्तान विराट कोहली के 50वें शतक और श्रेयस अय्यर के शतक की मदद से न्यूजीलैंड के खिलाफ 398 का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वनडे में सचिन के नाम 49 शतक थे। Virat Kohli

    2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने 673 रन बनाए थे

    लेकिन विराट कोहली के अब वनडे में 50 शतक हो गए हैं। विराट ने ये कारनामा 279वीं पारी में किया है। इसके अलावा विराट कोहली ने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी विराट ने 81वां रन बनाते ही सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने ये कारनामा 2003 वर्ल्ड कप में किया था। 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने 673 रन बनाए थे। अब भारतीय टीम इस विश्व कप के सेमीफाइनल में अच्छी स्थिति में है। भारत ने सिर्फ 4 विकेट खोए हैं।

    कप्तान रोहित शर्मा के रूप में और दूसरा विराट कोटली के रूप में दूसरा विकेट गिरा है। रोहित ने 47 रन बनाए जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के भी शामिल हैं। रोहित को टिम साउदी ने आउट किया जबकि कोहली (117) को भी साउदी ने ही आउट किया। विराट कोहली एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गये। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी शतक शतक जड़कर अपनी काबिलियत साबित कर दी। अब देखना होगा कि क्या भारत 2019 में न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेगा। विराट कोहली ने यह शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। इस शतक को जड़ते ही विराट ने भी सचिन को सलाम किया है। Virat Kohli

    यह भी पढ़ें:– Jammu Kashmir Doda bus accident: जम्मू-कश्मीर में भयानक बस हादसा, 36 लोगों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here