हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सिद्धू मूसेवा...

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने फतेहाबाद से गिरफ्तार किए दो युवक

    Sidhu Musewala sachkahoon

    फतेहाबाद। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने फतेहाबाद में छापा मारी कर होटल मालिक समेत 2 युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला की हत्या के बार शूटर इनके होटल में रुके थे। हत्या में प्रयुक्त हथियारों को भी इनके हवाले किया गया था। जब इस बारे में पुलिस से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने दो युवकों को अपनी हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के शूटरों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हिसार के गांव किरमारा से दो युवकों को हिरासत में लिया था। इनके पास से ही वारदात में प्रयुक्त हथियार और हैंड ग्रेनेड आदि बरामद किए गए थे।

    इन युवकों से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस ने फतेहाबाद में छापा मार कर दो युवकों प्रदीप और पवन को हिरासत में लिया है। इन पर हत्यारों को अपने होटल मैं रोकने का आरोप है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर वारदात के बाद भट्टू रोड पर स्थित होटल में रुके थे। यह होटल प्रदीप का बताया जा रहा है। सामने आया है कि गैंगस्टर ने मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त हथियारों वाले बैग को प्रदीप सौंपा था। किरमारा से गिरफ्तार युवकों का प्रदीप के साथ कारों का सांझा काम था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here