Punjab News: राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे सीएम भगवंत मान

कैबिनेट मंत्री 2 लग्जरी बसों में बैठकर सुबह 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे

Sarvesh Kumar Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री कल मंगलवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे, और उनके साथ पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक भी होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान लगभग 9 बजे चंडीगढ़ से हवाई जहाज से दिल्ली रवाना होंगे, जबकि पंजाब के विधायक और कैबिनेट मंत्री 2 लग्जरी बसों में बैठकर सुबह 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने पर ये सभी विधायक मुख्यमंत्री भगवंत मान का राष्ट्रपति भवन के बाहर इंतजार करेंगे और वहाँ कोशिश करेंगे कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी भी मुलाकात हो सके। हालांकि, राष्ट्रपति भवन द्वारा सिर्फ सीएम भगवंत मान को ही मिलने का समय दिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पहले किए गए ऐलान के अनुसार, सभी विधायक अपनी मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन के बाहर ही रहेंगे, और उनकी दिल की बात मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान उन 7 राज्यसभा सदस्यों के खिलाफ आपत्ति जताएंगे, जो आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मुलाकात के दौरान इन 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता भी रद्द करने की मांग करेंगे, क्योंकि पंजाब के विधायकों द्वारा जो 7 राज्यसभा सदस्य भेजे गए थे, वे अब आम आदमी पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। इसलिए उनका राज्यसभा सदस्य बने रहना ठीक नहीं है।

About The Author

Related Posts