चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की शिरकत

​लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के साथ मंच साझा किया पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र ज़ोन-II के सम्मेलन का गौरवपूर्ण आयोजन किया जा रहा है गया। इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, विधायी कार्यों में पारदर्शिता लाने और जन-आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन हो रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि ​इस गरिमामयी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की।

उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के साथ उन्होंने मंच साझा किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने लंबे विधायी और प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने सदन के सुचारू संचालन और विपक्ष व पक्ष के बीच स्वस्थ संवाद की परंपरा को आवश्यक बताया।

Chandigarh News

About The Author

Related Posts