तपेगी धरती, तपेगा हरियाणा, 25 मई से होगा ‘नौतपा’ का आना

Published On

लू से होंगे लोग बेहाल, गर्मी से होंगे चेहरे लाल

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कुछ राहत देने के बाद फिर से गर्मी का प्रकोप लोगों का जीना दूभर करेगा। क्योंकि ‘नौतपा’ आने वाला है। 25 मई से एक सप्ताह के लिए हरियाणा (Haryana) में इसकी शुरूआत होने वाली है। पर मौसम विभाग की मानें तो बीच में एक दिन 23 मई को बारिश होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें:– Dera Bassi Gas Leak:- डेराबस्सी कैमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से मजदूरों की हालत बिगड़ी

गौरतलब है कि जब सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में जाता है तो उस नक्षत्र को पूरी तरह से अपने प्रभाव में ले लेता है। जिस कारण से पृथ्वी को चंद्रमा की शीतलता नहीं मिल पाती जिससे पृथ्वी का तापमान (Temperature) बढ़ जाता है। जानकारों के अनुसार सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है इन्हीं शुरूआती 9 दिनों तक गर्मी का प्रकोप ज्यादा बना रहता है। जिन्हें नौतपा कहा जाता है। इन्हीं 9 दिनों में लू के थपेड़े इंसान को ज्यादा परेशान करते हैं अंधड़ के साथ साथ बारिश होने की संभावनाएं भी ज्यादा बढ़ जाती हैं।

नौतपा के दौरान सूर्य धरती को इतना तपाता है कि धरती में लगी फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में होने वाली फसलों (Crops) को लेकर सरकार और किसान दोनों चिंतित नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ग्रीष्म ऋतु की फसलों के लिए जो तापमान होता है वह होता है 35 डिग्री सेल्सियस तक। ऐसे में अगर तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक पहुंच जाता है तो फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान होता है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। बता दें कि इस नौतपा के कारण उन किसानों को ज्यादा नुकसान होने वाला है जिन्होंने फरवरी महीने के मध्य में आलू और सरसों की कटाई की थी तथा फरवरी के अखिरी के सप्ताह में या मार्च के पहले सप्ताह में गर्मियों की फसलें उगाई थी।

About The Author

Related Posts