खट्टर सरकार ने इन शिक्षकों की कर दी मौज…

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में वर्ष 2007 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 395 पीजीटी संस्कृत शिक्षकों (PGT Sanrit Teachers) के पदोन्नति के आदेश जारी कर दिये गये हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा राज्य संस्कृत अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद कौशिक के नेतृत्व में समूचे प्रदेश से आये संघ के पदाधिकारियों और संस्कृत शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल के आवास पर पहुंच कर उनका आभार व्यक्त किया। Chandigarh News

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन शिक्षकों की लम्बे समय से यह मांग थी। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है जिसमें हमारे वेद, उपनिषद और अन्य धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान निहित है। राज्य सरकार का सदैव यह प्रयास रहेगा कि यह ज्ञान लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को और अधिक बढ़ावा मिलना चाहिये, जिसके लिये सरकार प्रयासरत है। संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है तथा पूरी दुनिया ने इस तथ्य को स्वीकार किया है। समय आने पर यह दुनिया की भाषा बनेगी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– अमेरिका में तीन फिलिस्तीनी कॉलेज विद्यार्थियों को गोलियों से भूना

About The Author

Related Posts