खरड़ में हिंसक झगड़ा, दो भाई गंभीर घायल

Published On

मोहाली/खरड़ (सच कहूँ न्यूज)। Kharar News: पंजाब के खरड़ के नजदीक गांव जंडपुर में देर रात आपसी विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। इस दौरान तेजधार हथियारों से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान जर्नैल सिंह और अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि संदीप सिंह को भी चोटें लगी हैं। तीनों को सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात जरनैल सिंह अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के अमनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई और फिर हिंसक झगड़े में बदल गई। Mohali News

हमले के दौरान जरनैल सिंह के हाथ और अंगूठे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके भाई अमरजीत सिंह के चेहरे और हाथ पर चोट लगी। झगड़े के दौरान मौके पर लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। Mohali News

About The Author

Related Posts