हरियाणा के इस शहर में 1 करोड़ का कैश चोरी

Published On

चीका थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, छानबीन शुरू

कैथल (सच कूहँ न्यूज)। चीका में टूर एंड ट्रैवल आॅफिस से करीब एक करोड़ रुपए अचानक गायब हो गए। कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मी पर ही इतनी बड़ी राशि को चुराने के आरोप लगे हैं। चीका थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चीका निवासी बेअंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गुहला रोड पर बिजली बोर्ड चीका के सामने एबी टूर एंड ट्रैवल्स के नाम से कार्यालय खोल रखा है। सतपाल उर्फ सत्ता उसके कार्यालय में काम करता था। वह उस पर काफी विश्वास करता है।

उसके कार्यालय से 10 दिनों में बहुत से लोगों ने करीब एक डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य से विभिन्न देशों मे जाने के लिए एयर टिकट ली थी। इन लोगों से आए रुपए कार्यालय में रखी अलमारी में रखे गए थे। यह रुपए एजेंट के खाते में डलवाने थे। सत्ता को पता था कि कार्यालय में करीब एक करोड़ रुपए रखे हुए हैं। बेअंत सिंह ने आरोप लगाया कि 7 अप्रैल को सतपाल उर्फ सत्ता ने उसके कार्यालय से करीब एक करोड़ रुपए चुरा लिए।

इसके बाद उसका भाई सतवंत सिंह व संदीप मल्होत्रा सतपाल उर्फ सत्ता की बहन परमजीत कौर उर्फ रानी गांव टिंगी नजदीक नाभा पंजाब मे जाकर मिले। उसको सारा मामला बताया। परमजीत कौर ने उनको विश्वास दिलाया कि वह सतपाल से बात करके पैसे वापस दिलवा देगी लेकिन उनके रुपए नहीं मिले। बेअंत सिंह ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी। आरोपी सतपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts