7 मामलों में 3 नाबालिगों सहित 10 काबू

Published On

आॅप्रेशन नाईट डोमिनेशन में कैथल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कसा शिकंजा

  •  3 गंड़ासी, चोरीशुदा बाईक, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और शराब बरामद

सच कहूँ /वर्मा कैथल। शनिवार की रात 10 बजे से रविवार सुबह 4 बजे तक एसपी लोकेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने आॅप्रेशन नाईट डोमिनेशन के तहत विशेष गश्त व नाकाबंदी की। जिसके अंतर्गत पुलिस ने रात्रि के समय 7 अलग-अलग मामलों में 3 किशोर सहित 10 आरोपित काबू किए। उक्त सभी आरोपियों के कब्जे से 3 गंडासी, एक चोरीशुदा बाईक, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी सहित, 47.5 बोतल देसी तथा सवा 10 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। इस दौरान 68 सार्वजनिक स्थानों की चैकिंग के दौरान 32 व्यक्तियों के पर्चे अजनबी काटे गये तथा नाकाबंदी दौरान 1556 वाहन की चैंकिंग की गई।

एसपी ने बताया कि नाईट डोमिनेशन के दौरान शनिवार की रात सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह की टीम अपराधों की रोकथाम के संदर्भ में हुड्डा सैक्टर 20-21 कट अंबाला रोड़ कैथल के पास पहुंची तो देखा कि स्ट्रीट लाईट की रोशनी में 5 युवक अपने-अपने हाथों में गंडासी लिए हुए थे, जो आपस में गाली-गलौच करते हुए हुंडदंगबाजी कर रहे थे। पुलिस ने वैष्णों कालोनी, जनकपुरी कालोनी तथा हुड्डा सैक्टर-18 निवासी 3 किशोर काबू कर लिए। जबकि 2 आरोपित दूर से ही पुलिस को देखकर मौका से फरार हो गए, जिनकी नाबालिगों से पूछताछ के दौरान पुख्ता पहचान कर ली गई। काबू किए गये किशोर आरोपियों के कब्जे से 3 गंडासी बरामद होने के उपरांत उपरोक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज करके नियमानुसार आगामी जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts