भिवानी में 10 संक्रमित हुए ठीक, एक केस मिला नया

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना के 10 मरीज ठीक हो गए। वहीं एक नया मामला सामने आया, जोकि स्थानीय विद्या नगर, सरस्वती मार्ग से है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 768 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 721 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 42 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को जिले से 400 सैम्पल लिए गए।

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को आया कोरोना पॉजिटीव मामला सरस्वती मार्ग विद्या नगर से 41 वर्षीय महिला चिकित्सक हैं, जो कि सामान्य अस्पताल भिवानी में प्रसूति रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत है। इनकी अन्य कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। ये सामान्य अस्पताल भिवानी में पब्लिक ट्रांसमिशन के तहत पॉजिटिव हुई है।

About The Author

Related Posts