10 नए कोरोना संक्रमित मिले, 63 ने दी मात

Published On

सरसा(सच कहूँ न्यूज)। जिला में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के दस नए केस आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7676 हो गई जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 111 हो चुकी है। वहीं 63 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मिले संक्रमितों में सरसा अर्बन में 4, डबवाली में 1, ऐलनाबाद में 1, नाथूसरी चोपटा में एक, चौटाला में 1, रानियां में एक, ओढां में एक केस शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक जिलभर से 156084 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 7676 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 7297 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 1286 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिला में 268 एक्टिव केस है। जिला में अब तक कोरोना से 111 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts