सरसा में 10 मरीज मिले कोरोना संक्रमित, 26 हुए स्वस्थ

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा जिला में बृहस्पतिवार को 10 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.24 प्रतिशत हो गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. बुधराम ने बताया कि जिला में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 10 केस मिले है। उन्होंने बताया कि सरसा से दो, डबवाली से तीन, ओढां से तीन, चौटाला से एक व बडागुढा से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला भर से 698629 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33863 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33269 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 629 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में 53 एक्टिव मरीज है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 541 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts