हरियाणा में कोरोना के 107 नये मामले

Published On

 कुल मामले 267708, 3015 मौतें

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण मामलों में शुक्रवार को भी गिरावट दर्ज की गई। राज्य में कोरोना संक्रमण के आज 107 नए मामले आए जिससे इस महामारी के पीड़ितों की कुल संख्या 267708 हो गई है जिनमें से 263501 अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना से आज एक और मौत होने के बाद राज्य में यह महामारी अब तक 3015 लोगों को लील चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना संक्रमण दर 5.21 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.43 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिलों में कोरोना मामलों में अब गिरावट आना जारी है।

हालांकि गुरूग्राम और फरीदाबाद जिलों में अपेक्षाकृत कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। राज्य में कोरोना के आज गुरूग्राम में 39, फरीदबाद 11, सोनीपत दो, अम्बाला तीन, करनाल दस, रोहतक छह, पंचकूला दस, कुरूक्षेत्र तीन, यमुनानगर छह, सिरसा तीन, कैथल दो, जींद तीन और नूंह में एक मामला आया। हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, पलवल, फतेहाबाद और चरखी दादरी में कोरोना का आज कोई मामला नहीं आया। राज्य में कोरोना से अब तक 3015 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2038 पुरूष, 976 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर हैं। राज्य में आज फरीदाबाद में एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts