भिवानी में 14 कोरोना संक्रमित और ठीक, तीन नए केस मिले

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना के 14 मरीज ठीक हुए। वहीं तीन नए मामले सामने आए। तीनों ही कोरोना पॉजिटीव सिटी स्टेशन, नेहरू कॉलोनी से हैं। अब तक जिले में कुल 1419 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 1157 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 250 एक्टिव केस हैं। मगंलवार को जिले से 800 सैम्पल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को सामने आए कोरोना पॉजिटीव में से एक 19 वर्षीय, एक 18 वर्षीय तथा एक 32 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि मजदूर है। इनकी अन्य कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts