कैथल में आए कोरोना के 2 नए केस

Published On

जिले में 17 लाख 30 हजार 155 व्यक्तियों का हो चुका टीकाकरण

कैथल(सच कहूँ/वर्मा)। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2 केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के 3 केस एक्टिव है, जिसका इलाज होम आईसोलेशन में चल रहा है। आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालना करें।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि, जिले में 14 हजार 240 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 865 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.3 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 3.08 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। होम आईसोलेशन में रह रहे कुल 12325 व्यक्तियों में से सभी 12322 ठीक हो चुके हैं।

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि, जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।

उन्होंने बताया कि जिले मेंं अब तक 17 लाख 30 हजार 155 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 9 लाख 6 हजार 477 व्यक्तियों को पहली डोज, 8 लाख 14 हजार 25 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 9653 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। टीकाकरण होने वाले व्यक्तिओं में 15 हजार 760 हैल्थ केयर वर्कर्स, 12 हजार 36 फ्रंट लाईन वर्कर्स, 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 19 हजार 319, 15 से 17 वर्ष के बच्चों को 86 हजार 832, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख 20 हजार 48 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 3 लाख 21 हजार 290, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 लाख 54 हजार 870 व्यक्ति शामिल हैं।

बुधवार को 1642 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें हैल्थ केयर वर्कर 9, फ्रंट लाईन वर्कर 1, 12 से 14 वर्ष वर्ग के 559, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 29, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 692 व्यक्ति, 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 208 तथा 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 144 व्यक्ति शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts