20 किग्रा डोडा पोस्त बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

Published On

जिनकी पहचान डूमरखां गांव निवासी दिनेश व पिपलथा गांव निवासी गोबिंद के रूप में हुई

नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। सी.आई.ए. नरवाना ने रात्रि गश्त के दौरान पिपलथा-उझाना (Arrested) रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों के कब्जे से 20 कि.ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह बुधवार रात्रि पिपलथा-उझाना रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी सामने से मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों ने पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने मुस्तैदी के साथ दोनों को काबू कर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।

  • तलाशी लेने पर उनके पास से 20 कि.ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
  • पुलिस ने डोडा पोस्त को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया
  • जिनकी पहचान डूमरखां गांव निवासी दिनेश व पिपलथा गांव निवासी गोबिंद के रूप में हुई।

गढ़ी थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को यहां अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts