हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 230 नये मामले

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 230 नये मामले आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1001262 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी तक 989579 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और कोविड-19 के सक्रिय मामले इस समय 1039 हैं। इस महामारी से राज्य में अब तक 10,621 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.83 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.06 फीसदी है।

राज्य में अन्य जिलों की अपेक्षा गुरुग्राम में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं, जहां आज 165, फरीदाबाद में 35, सोनीपत एक, करनाल दो, पंचकूला दस, अम्बाला और पानीपत एक-एक, रोहतक दो, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र एक-एक, भिवानी और झज्जर तीन-तीन तथा फतेहाबाद में कोरोना का एक मामला आया। राज्य के हिसार,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, कैथल, पलवल और चरखी दादरी और नूंह में कोरोना वायरस का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। राज्य में अभी तक कुल 43311424 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें 23506945 लोगों को कोरोना रोधी पहली तथा 19176488 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts