ठंड के चलते 27 वर्षीय युवक की मौत, मजदूरी करके घर का भरण-पोषण करता था मृतक सुनील

Published On

देवसर रोड़ पर खेत में मिला शव

  • ग्रामीणों व परिजनों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की

भिवानी (इन्द्रवेश)। बदलते मौसम के साथ बढ़ती हुई ठंड ना केवल फसलों, बल्कि आम लोगों पर भी भारी पड़ रही है। बीती रात्रि भिवानी जिला के गांव दिनोद के 27 वर्षीय सुनील की ठंड के चलते मृत्यु हो गई। मृतक सुनील का शव गांव दिनोद से देवसर रोड़ पर खेतों में पड़ा हुआ मिला तथा उसके पास ही उसकी मोटरसाईकिल भी खड़ी हुई थी। राहगीरों ने जब वहां से गुजरते हुए देखा कि कोई व्यक्ति वहां पड़ा हुआ है तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देखा कि उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं तो इसे ठंड से हुई मौत माना जा रहा है।

मृतक सुनील की दो वर्ष पहले शादी हुई थी

मृतक के पिता सतपाल व गांव दिनोद के सरपंच जयभगवान ने बताया कि मृतक सुनील की दो वर्ष पहले शादी हुई थी तथा उसका एक 11 माह का बेटा भी है तथा वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पिता सतपाल पैरों के आॅप्रेशन के कारण चलने-फिरने में भी अक्षम है। मृतक सुनील इस परिवार का भरण-पोषण करने वाला एकलौता व्यक्ति था। बीती रात को वह घर सं सांय सात बजे निकला था तथा सुबह उसका शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला तथा उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। ऐसे में ठंड के चलते उसकी मौत हुई है।

ग्रामीणों ने की मांग

वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मांग की है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखने वाले सुनील के परिवार को सरकार आर्थिक सहायता मुहैया करवाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सकें। वहीं इस मामले के जांच अधिकारी विरेंद्र ने बताया कि गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर देवसर मोड़ पर सुनील कुमार का शव मिला है, जिसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही अगली२ार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts