हरियाणा से 6 कराटे खिलाड़ी बर्मिंघम के लिए रवाना

Published On
  • 10वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

  • 7 से 11 सितंबर तक बर्मिंघम में आयोजित होने चैंपियनशिप

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। 7 से 11 सितंबर तक बर्मिंघम में आयोजित होने वाली 10वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय कराटे टीम रवाना हुई। इस टीम में भिवानी से अमन व निहारिका सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से 6 खिलाड़ी रवाना हुए है। इन खिलाड़ियों का नेतृत्व जिला के गांव बुढ़ेडा निवासी भारतीय कराटे के कोच अनिल श्योराण के करेंगे। भारतीय कराटे टीम के कोच अनिल श्योराण ने बताया कि 7 से 11 सितंबर तक बर्मिंघम में 10वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भिवानी से अमन व निहारिका, हिसार से यशवीर व भूपेंद्र, झज्जर से विशाल सहरावत एवं गुरूग्राम से सुधीर सहरावत अपना हुनर दिखाएंगे।

यह भी पढ़े:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोड़ों परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कोच अनिल श्योराण ने कहा कि कराटे प्रतियोगिता में कभी खिलाड़ियों की संख्या कम देखी जाती थी, लेकिन अब समय के साथ कराटे प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है तथा कराटे खिलाड़ी भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्टराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts