हरियाणा के 6 खिलाड़ी व एक कोच राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित

Published On

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के 6 खिलाड़ियों व एक कोच को इस वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। एथलीट सीमा पूनिया (सोनीपत), मुक्केबाज अमित पंघाल (रोहतक), कबड्डी खिलाड़ी साक्षी (सोनीपत), कुश्ती खिलाड़ी अंशु मलिक (जींद) व सरिता मोर (सोनीपत) और बैडमिंटन के पैरा खिलाड़ी तरुण ढिल्लों (हिसार) को अर्जुन पुरस्कार तो कुश्ती कोच राज सिंह (सोनीपत) को लाइफटाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेलों की राजधानी हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना शानदार प्रदर्शन करते हैं। इसी का नतीजा है कि अधिकतर मेडल हरियाणा की झोली में गिरते हैं।

यह भी पढ़ें:– संगरूर में सीएम आवास के बाहर मजदूरों पर चला पुलिसिया डंडा

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा लगातार खेलों में नंबर-1 बना हुआ है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार राशि देता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का प्रावधान किया है। मेडल विजेता के लिए इनाम में दुनिया के कई देशों से हरियाणा आगे है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को दी जाने वाली सबसे अधिक इनामी राशि को लेकर हरियाणा की खेल नीति की देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी सराहना होती रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts