वरदान सिद्ध होगा राजपुरा साहनी का वरदान नशा मुक्ति केंद्र: एसपी दीपक सहारन

Published On

नशा मुक्ति सेमिनार व नि:शुल्क स्वास्थ्य व ब्लड बैंक कैंप लगाया

चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव राजपुरा साहनी स्थित वरदान नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार को नशा मुक्ति सेमिनार व नि:शुल्क स्वास्थ्य व ब्लड बैंक कैंप का आयोजन किया गया। केंद्र व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सिरसा के एसपी दीपक सहारण ने किया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता सीडीएलयू के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आर.के. सिवाच, बीईओ सतवीर सिंह, ऐलनाबाद विधायक के पुत्र व युवा कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल, नमो ड्रोन दीदी विमला सिंवर, सिरसा के फेमस हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. वाई.के. चौधरी, एम डी फिजिशियन डा. सुभाष, जनरल सर्जन डा. जगतपाल बैनिवाल, मनोचिकित्सक डा. मनोज डूडी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. राजेंद्र सिरसवा, आयुवेर्दाचार्या डा. मंजू मूंड बैनीवाल ने शिरकक्त की। Sirsa News

नशा एक जहर है और इस जहर से हमें अपने बच्चों को बचाना

कार्यक्रम में सिरसा के एसपी दीपक सहारण ने कहा कि नशा एक जहर है और इस जहर से हमें अपने बच्चों को बचाना और सिरसा को नशा मुक्त बनाना हम सब का परम कर्तव्य है। नशा एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर बना देता है। उन्होने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपके आसपास नशे का कारोबार करता है तो ऐसे लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को 8814056100 या 88 140 11620 पर दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । इस अवसर पर एसपी दीपक सहारन ने पौधा रोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने कि लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का भी संदेश दिया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर जन शिक्षा फाउंडेशन की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप,नि:शुल्क मैडिकल एवं आंखों का कैंप का भी आयोजन करवाया गया । इस अवसर पर जन शिक्षा फाउंडेशन व वरदान नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक राम भगत व अन्य गणमान्य लोग मुख्य रुप से मौजूद रहे । कार्यक्रम में मुख्यवक्ता सीडीएलयू के पूर्व रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच ने कहा कि नशे से हमेशा दूर रहे। मंच संचालन चिमन भारतीय ने किया। इस अवसर पर कर्मवीर शास्त्री, लादूराम पूनिया, सुभाष जोधपुरिया, बिमला सिंवर, दर्शना श्योराण, समाजसेवी रघुवीर कडवासरा, राधेश्याम बैनीवाल, सुभाष बैनीवाल, सरपंच रीटा कासनियां, सुभाष रंधावा, बलदेव बैनीवाल, जगप्रवेश कस्वां, श्यामलाल खोड, सुभाष कासनियां, पालाराम कासनियां, दलीप बुडनियां समेत क्षेत्र के अनेक गणमानय व्यक्तियों ने शिरकत की। Sirsa News

नशेड़ी न मान कर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा | Sirsa News

केंद्र में ओपीडी, आईपीडी की सुविधा शुरू हो गई है। खास बात ये भी है कि इस केंद्र में आने वालों का नशेड़ी न मान कर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा। इसी के साथ ही केंद्र में बेहतर सुविधा मिलेगी। इसी के साथ ही सबसे पहले चिकित्सकों द्वारा काउंसलिंग की जाएगी। नशा करने वालों को नशेड़ी न मानकर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा।

About The Author

Related Posts