50 हजार नशीली प्रतिबंधित गोलियों का जखीरा बरामद

Published On

कार सवार महिला सहित चार गिरफ्तार

सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। सीआईए डबवाली पुलिस ने सोमवार को डिंग मोड़ क्षेत्र से एक महिला सहित कार सवार चार लोगों को 50 हजार नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए डबवाली पुलिस टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक अजय कुमार की टीम जिसमें उप निरीक्षक विकास व अन्य पुलिस कर्मी गश्त व चैकिंग के दौरान डिंग मोड़ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार को शक के बिनहा पर रुकवाकर तलाशी ली तो कार सवार लोगों के कब्जा से 50 हजार नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। इसके बाद कार सवार महिला सहित चार लोगों को पुलिस ने काबू कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय पुत्र सुभाष चंद्र निवासी खोरी कंला जिला मेवात, मुकेश पुत्र अलगु निवासी आलमपुर जिला भिवाड़ी राजस्थान, रवि पुत्र बलवीर निवासी पाटा जिला अलवर, राजस्थान व राधा पत्नी विधानंद निवासी भिवाड़ी राजस्थान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर सभी लोगों के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts