अपहरण की गई लड़की का खेतों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। रानियां थाना क्षेत्र के गांव गिंदड़ा में डेयरी से दूध लेकर घर लौट रही 15 वर्षीय लड़की इमरती का शव साथ लगते गांव कुस्सर के किसान मंगतू राम के खेत में पाया है। लड़की का अपहरण 25 जुलाई की शाम को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने किया था और उसके बाद से कोई सुराग नहीं लगा। 26 जुलाई को रानियां थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस की दो टीमों को जांच के लिए लगाया हुआ था।

युवती की मां ने पुलिस को बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बेटी का अपहरण किया है। पुलिस को वीरवार दोपहर बाद सूचना मिली थी कि कुस्सर गांव के मंगतू राम के खेत में लड़की का शव पड़ा है। इसके बाद डीएसपी ऐलनाबाद जगत सिंह, थाना प्रभारी उप निरीक्षक साधू राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव गली-सड़ी अवस्था में था और कपास के खेत में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के किसानों से भी इस मामले में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts