मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

हत्या के प्रयास मामले में था वांछित, पिस्टल और बाइक बरामद

Sarvesh Kumar Picture
Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 21 मई की रात मुठभेड़ के बाद संदीप उर्फ चेंटा निवासी गांव मच्छगर को दबोच लिया। आरोपी 20 मई को सेक्टर-12 कोर्ट मोड़ स्थित चंदीला फूड होटल पर कर्मचारी से मारपीट और पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास मामले में वांछित था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांव चांदपुर-अटाली रोड पर नाकाबंदी की।

आरोपी मोटरसाइकिल से आते समय पुलिस को देखकर भागने लगा और पीछा करने पर टीम पर तीन राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, तीन खाली खोल और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उस पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़ा और शस्त्र अधिनियम सहित सात से अधिक मामले भिवाड़ी (राजस्थान), करनाल और फरीदाबाद में दर्ज हैं।

Faridabad News
Faridabad News: घायल आरोपी को अस्पताल लेकर जाती पुलिस।

About The Author

Related Posts