Heroin: 6 लाख कीमत की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार
हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 6 लाख रुपए कीमत की 126 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस की विभिन्न टीम में नशा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गड़ी रोड हमीदा के पास एक युवक खाली प्लाट में नशा बेचने काम करता है। सूचना पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, नवीन, एएसआई जसवीर सिंह, जयपाल, अमित ललित, की टीम का गठन किया टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायाब तहसीलदार साढौरा कुलदीप सिंह को बुलाया गया।