जल के बिना जीवन का नहीं है कोई आधार जल ही जीवन है:- पूनम काहड़ा

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। और इसी कड़ी में आज पिहोवा के अक्षर इंटरनेशनल स्कूल में भी विश्व जल दिवस पर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने अपनी थीम के द्वारा जल बचाने का संदेश दिया। स्कूल चेयरपर्सन पूनम काहड़ा ने बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताया की जल हमारे जीवन में कितना अनमोल है और इसकी हमें बर्बादी नहीं करनी चाहिए। Kurukshetra News

दुनिया जहां 70 फीसदी जल से घिरी है वहीं, पीने योग्य ताजा पानी महज तीन फीसदी ही है। वहीं जनसंख्या वृद्धि, बढ़ता शहरीकरण और विकास के लिए तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियों के कारण जल के स्त्रोत प्रभावित हो रहे हैं। व्यक्तिगत तौर पर भी लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं। इससे स्वच्छ जल की मांग बढ़ रही है और पूर्ति बाधित हो रही है। Kurukshetra News

प्रिंसिपल शोबे मैथ्यू ने कहा की जल प्रदूषण रोकने, जल के महत्व को समझाने और जल संरक्षण के उद्देश्य से हर साल वैश्विक स्तर पर जल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान पानी को बर्बाद होने से बचाकर कई समस्याओं का समाधान तलाशा जाता है। परिवारों को भी जल को पानी बचाने को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। जल संरक्षण की शुरुआत घर से करें। उन्हें पानी की जरूरत के बारे में बताते हुए बचाने के तरीकों को समझाएं। आस पड़ोस के लोगों, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भी जल संरक्षण का महत्व और तरीका बताएं। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– Khizrabad: प्रताप नगर के विभिन्न गांव में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए पूर्व मंत्री

About The Author

Related Posts