एशियन गेम खेलकर लौटे अमित इन्सां का सीडीएलयू में स्वागत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। खेलों से व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में कम से कम एक खेल अवश्य अपनाना चाहिए। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क विराजमान होता है। यह बात चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कायत ने अपने कार्यालय में हाल ही में एशियन खेलों में वॉलीबाल टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी अमित इन्सां (Amit Insan)का स्वागत करने के बाद कही।

शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज के इस विद्यार्थी ने जकार्ता में आयोजित ऐशियन खेलों में भाग लेकर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सरसा का नाम अंतरराष्टय स्तर पर रोशन किया। कुलपति प्रो. विजय कायत ने खिलाड़ी के उज्जवल भविषय की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने खिलाड़ियों को प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर खेल परिषद की अध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा, सचिव डॉ. अशोक शर्मा, शाह सतनाम कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. शशि आनंद, विनोद यादव, राजेश कस्वां, सहायक सचिव सरिता ढांडा, होरीलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts