Jind Road Accident: हाइवे की रेलिंग को तोड़ती हुई खेतों में जा गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, दो महिलाओं की मौत

Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज)। Jind Road Accident: जींद में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक स्कॉर्पियो हाईवे पर पलट गई, जिससे कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य दो घायल हो गए। कार सवार लोग जम्मू के कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नोएडा निवासी 35 वर्षीय सुप्रिया और 22 वर्षीय सुषमा के रूप में हुई है। हादसे में घायल 38 वर्षीय अर्जुन और 22 वर्षीय सैफ को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। Jind News

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अर्जुन, सैफ, सुप्रिया व सुषमा माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए हुए थे। वैष्णा देवी से वापस लौटते समय नेशनल हाईवे 152-डी पर रात 9 बजे के करीब उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग तोड़कर नीचे खेतों में जा गिरी। इसमें स्कॉर्पियो सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चारों को काफी चोट लगी हुई थी। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने चारों को निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को काटकर चारों को बाहर निकाला गया। एंबुलेस से चारों को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां दोनों महिलाओं सुषमा व सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अर्जुन व सैफ को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। Jind News

लुदाना चौकी के जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी है। हादसे के बाद चारों गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे। इन्हें मुश्किल से निकाला गया और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। Jind News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: खुशखबरी, राजस्थान के इन 45 हजार गांवों की जल्द बदलेगी तस्वीर, जियो ने लिया ये बड़ा फैसला

About The Author

Related Posts