रोडवेज बसें नहीं रुकने से नाराज छात्रों ने हाईवे किया जाम

Published On

अधिकारियों ने दिया बसें नियमित रूप से रुकने का आश्वासन

छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। छछरौली क्षेत्र के गांव चुहड़पुर कलां में वीरवार सुबह उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब स्कूल समय पर रोडवेज बसें (Haryana Roadways Bus) नहीं रुकने और प्रतापनगर रूट पर बसों की संख्या कम होने से नाराज छात्र-छात्राओं ने बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। Chhachhrauli News

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि चुहड़पुर बस स्टैंड पर बसें नियमित रूप से नहीं रुकतीं। यहां से आसपास के दो-तीन गांवों के विद्यार्थी रोजाना स्कूल और कॉलेज जाने के लिए बस पकड़ते हैं, लेकिन बस चालकों की लापरवाही के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है। छात्राओं ने बताया कि कई बार चालक जल्दबाजी में बस निकाल लेते हैं, जिससे सड़क पर खड़े छात्रों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराने के लिए व्यवस्था संभाली। बाद में रोडवेज विभाग के अधिकारी संदीप भी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि चुहड़पुर बस स्टैंड पर बसें नियमित रूप से रुकेंगी और प्रतापनगर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। Chhachhrauli News

About The Author

Related Posts