उकलाना हलके में 12 करोड़ रुपए से बनेंगी 8 नई सड़कें: श्रम मंत्री अनूप धानक

Published On

2 सड़कों की 77 लाख रुपए की लागत से करवाई जाएगी स्पेशल मरम्मत | Uklana News

उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनूप धानक (Anoop Dhanak) ने कहा कि उकलाना हलके में लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से 8 नई सड़कें बनाई जाएंगी। वहीं 2 सड़कों की 77 लाख रुपए की लागत से स्पेशल मरम्मत करवाई जाएगी। उपरोक्त सड़कों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा प्रशासनिक अनुमति दे दी गयी है। श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि उकलाना हल्के में गांव बिठमड़ा से भीमेवाला तक 3.28 किलोमीटर लंबे रास्ते को एक करोड़ 65 लाख रुपये से, गांव दौलतपुर से नया गांव तक 2.52 किलोमीटर लंबे रास्ते को एक करोड़ एक लाख रुपए से,

गांव बोबुआ से कुम्भा तक 5 किलोमीटर लंबे रास्ते को 2 करोड़ 40 लाख रुपये से, गांव बालक-किरोड़ी रोड़ से हिसार-भुना रोड़ तक 1.42 किलोमीटर लंबे रास्ते को 65 लाख रुपये से, गांव प्रभुवाला से नया गांव तक 2.66 किलोमीटर लंबे रास्ते को एक करोड़ 14 लाख रुपये से, गांव कुंदनपुरा से शंकरपुरा तक 2.55 किलोमीटर लंबे रास्ते को एक करोड़ 9 लाख रुपये से, गांव बनभौरी से कुम्भा तक 5.20 किलोमीटर लंबे रास्ते को 2 करोड़ 22 लाख रुपये से, गांव कनोह से श्यामसुख तक 4.38 किलोमीटर लंबे रास्ते को 2 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। Uklana News

वहीं गांव छान से उदयपुर तथा NH-52 ढाणी गारण मोड़ से NGM बरवाला तक की दोनों लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़कों की 77 लाख रुपए की लागत से स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी। श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि हलके के कई गांवों के ग्रामीणों की मांग थी कि एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाले 5 करम या इससे चौड़े कच्चे रास्तों को पक्का करवाया जाए। ताकि वह सुगमता के साथ आ जा सकें। जिस पर उन्होंने उपरोक्त नई सड़कें बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देकर एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भिजवाए और अब सरकार द्वारा इनके निर्माण की प्रशासनिक मंजूरी दे दी गयी है।

जल्दी ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि एक गांव को दूसरे गांव को जोड़ने वाले 5 करम या इससे चौड़े कच्चे रास्तों को पक्का करके नई सड़कें बनवाई जाएं। ताकि किसान खेत खलिहान से अपनी फसल को सुगमता के साथ अनाज मंडी में पहुंच सके। आमजन को आने जाने में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की धूरी होती हैं और सड़कों के निर्माण से देश व प्रदेश का विकास होता है, व्यापार बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों में कार्य कर रही है और नई नई योजनाएं बनाकर लागू की जा रही हैं। Uklana News

यह भी पढ़ें:– SYL Issue: गहराता जा रहा एसवाईएल मुद्दा…

About The Author

Related Posts