Fake Facebook ID Fraud: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी काबू

Published On

जाखल (सच कहूँ न्यूज)। Jakhal News: थाना जाखल पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने के मामले में एक अन्य सह-आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान विष्णु कुमार मीणा निवासी गांव रामबास, जिला दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई है, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उदयपुर निवासी सतपाल सिंह से उसके बेटे के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर 1 लाख 10 हजार रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अब तीसरे सह-आरोपी को भी काबू किया गया है। मामले की जांच जारी है। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी मालिक को धमकी के बाद की गई फायरिंग

About The Author

Related Posts