PM Vishwakarma Mela: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी मेले का समापन

Published On

करीब 50 स्टॉलों पर कारीगरों ने प्रदर्शित किए पारंपरिक उत्पाद

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। PM Vishwakarma Mela: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन एमएसएमई-विकास कार्यालय भिवानी की ओर से ग्रीन स्क्वायर मार्केट के पास अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी मेले का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में हिसार के मेयर प्रवीण पोपली और जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को नई पहचान मिल रही है। इस तरह के आयोजन उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर देते हैं तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। Hisar News

एमएसएमई-विकास कार्यालय भिवानी की सहायक निदेशक प्रभारी रचना त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 50 स्टॉल लगाए गए, जिनमें विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए। आगंतुकों ने कारीगरों के उत्पादों की सराहना करते हुए खरीदारी भी की। समापन अवसर पर उत्कृष्ट स्टॉल सजावट और सर्वाधिक बिक्री करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। Hisar News

यह भी पढ़ें:– सिविल अस्पताल में महिला पर फेंका टॉयलेट क्लीनर, जाने क्या है मामला…

About The Author

Related Posts