सोनाली फोगाट के घर पहुंचे केजरीवाल, भगवंत मान

Published On

हिसार (सच कहूँ न्यूज/संदीप सिंहमार) सोनाली फोगाट की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले पर सियासत भी हो सकती है। इस बीच सोनाली फोगाट के घर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके आवास पर पहुंचे व उनके परिजनों से मुलाकात की। आपको बता दें कि परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे है लेकिन अभी तक सीबीआई जांच नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें – पीजी कक्षाओं के प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू

सोनाली की बेटी ने पीएम से लगाई थी गुहार

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट हत्या मामले में गोवा पुलिस हरियाणा में जांच कर रही है। इस बीच सोनाली फोगाट की बेटी ने प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई है कि मेरी मां की हत्या की जांच सीबीआई से करवा दो जी। इसके साथ ही उन्होंने मां की हत्या की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। इसके साथ ही परिवार ने यशोधरा के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। सोनाली फोगाट के जाने के बाद उनकी सारी संपत्ति की वारिस बेटी यशोधरा है। ऐसे में परिवार का कहना है कि यशोधरा की जान के लिए खतरा है। वहीं सोनाली फोगाट हत्या की जांच कर रही गोवा पुलिस ने आज आरोपी सुधीर सांगवान व सुखविंदर को मापुसा कोर्ट में दोबारा पेश किया। वहीं कोर्ट ने गोवा पुलिस की अर्जी पर आरोपियों को 2 दिन का और रिमांड बढ़ा दिया गया है। गौरतलब हैं कि रिमांड पहले 6 सितंबर तक था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts