विधायक अशोक अरोड़ा पर हमला लोकतंत्र की हत्या: रणदीप सुरजेवाला

Published On

कहा: आमजनमानस व विधायकों के साथ गुंडागर्दी, सीनाजोरी व हाथापाई पर उतर आई भाजपा सरकार

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि आज भाजपा शासन में आम जनमानस के साथ विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार में पनप रहे गुंडों द्वारा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के खिलाफ गुंडागर्दी व हाथापाई का आलम चल रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि विधायक अशोक अरोड़ा पर भाजपा के गुंडों द्वारा सुनियोजित हमला करना लोकतंत्र की हत्या करने को दर्शाता है, आज इतिहास में यह काला दिन है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हरियाणा की जनता व समाज के प्रतिष्ठित, प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ अब गुंडागर्दी, सीनाजोरी और हाथापाई तक पर उतर आई है। अशोक अरोड़ा पर किया गया सुनियोजित हमला विपक्षी विधायकों को अपमानित करने का षड्यंत्र है, जो मुख्य मंत्री की जानकारी के बगैर नहीं हो सकता और इस तरह की गुंडागर्दी करना बहुत ही निंदनीय व शर्मनाक है। Kaithal News

उनकी मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग है कि तुरंत प्रभाव से इस विषय पर संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें! अन्यथा विधायक अशोक अरोड़ा के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर जन आंदोलन करेगी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर में ज्ञान दान कार्यक्रम का आयोजन

About The Author

Related Posts