घर में सो रहे लोगों पर पेट्रोल फैंक कर जलाने का प्रयास

Published On

एक युवक झुलसा, तेजधार हथियारों से किया हमला

  • गांव लाढोत में हुई वारदात, पड़ोसियों ने दिया अंजाम

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। सदर थाना के अंतर्गत गांव लाढोत में दो मकानों के बीच बनी दीवार के विवाद को लेकर घर में सो रहे लोगों पर पेट्रोल फैंक कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। आग लगने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। इतना ही नहीं हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर तेजधार हथियार से भी हमला किया। परिजनों द्वारा घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गांव लाढौत निवासी मीर सिंह ने बताया कि उसके मकान के साथ उसके भाई वेदप्रकाश का मकान है। दोनों मकानों के बीच दीवार को लेकर कहासुनी हो गई थी। देर रात जब वो अपने मकान में सो रहे थे। तभी उसके भाई के लड़के सोनू ने पेट्रोल से भरी कांच की बोतल को आग लगाकर उनके कमरे में फेंक दिया, जिससे कमरे में आग लग गई और उसका बेटा रोहित आग लगने से झुलस गया। इसी दौरान सोनू, अनिल, रामकेश लाठी डंडे व चाकू लेकर उनके घर में घुस आए और सोनू ने चाकू निकाल कर मीर सिंह व उसकी पत्नी हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

परिजनों द्वारा घायलों को ईलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस पीजीआई पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस संबंध में मीर सिंह की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts