असमाई मंदिर में भजन जैमिंग कार्यक्रम बना एकता और संस्कृति का प्रतीक

भक्ति, सम्मान और एकता का संगम: असमाई मंदिर में हुआ भव्य यूथ समारोह

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: यूनाइटेड किंगडम के जॉनसन स्ट्रीट स्थित असमाई मंदिर में आयोजित भजन जैमिंग एवं यूथ सम्मान समारोह ने भाईचारे, संस्कृति और युवा शक्ति की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित अभिषेक शर्मा और बैंड सदस्य धैर्य नायक की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अफगान हिंदू, सिख और मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न प्रोफेशनल्स, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लेकर एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद सिमा मल्होत्रा एवं विशेष अतिथि करिश्मा, विजय भी मौजूद रहीं। बीबीसी अपरेंटिस   2026 जीतने पर करिश्मा विजय और उनके परिवार को विशेष सम्मान दिया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पूरे आयोजन का संचालन मंदिर की युवा टीम ने मात्र दो सप्ताह में सफलतापूर्वक किया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।

इस दौरान अफगान हिन्दू प्रोफेशनल नेटवर्क की भी शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़कर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने कहा कि युवाओं के नेतृत्व में भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Pehowa News

About The Author

Related Posts