डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों पर भाजपा नेता का बड़ा ब्यान
डेरा श्रद्धालु दूसरों के दु:खों को अपना दु:ख समझकर कर रहे दूर | Haryana Flood
- बाढ़ पीड़ितों की मदद में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सबसे आगे: सुभाष बराला
- सार्वजनिक हरियाणा उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन ने सेवादारों के सेवाभाव की भरपूर प्रशंसा की | Fatehabad Flood
टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों की मदद में जुटे डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के बीच पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला (Subhash Barala) पहुंचे। बराला ने सेवादारों से बातचीत करते हुए बाढ़ राहत कार्यों की जानकारी ली। सार्वजनिक हरियाणा उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जी जान से बाढ़ राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी वे गए, हर जगह डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मदद करने में आगे मिले हैं। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा व अन्य सभी संस्थाएं जोर-शोर से सेवा कार्यों में लगी हुई हैं, जिसके चलते कोई दिक्कत नहीं आई। Fatehabad Flood

इस दौरान उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के द्वारा दी जा रही एंबुलेंस सेवा की भी भरपूर प्रशंसा की। वहीं जानकारी देते हुए हरियाणा के 85 मैंबर सतपाल टोहाना इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की ब्लॉक टोहाना और जाखल की साध-संगत लगातार बाढ़ राहत कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अब पानी का स्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा हैं, जिसके चलते जीवन सामान्य हो रहा है।

सेवादारों द्वारा लगाया गया फूड कैंप बाढ़ पीड़ितों के लिए हो रहा वरदान साबित: राजिन्द्र भट्ठल
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के बारे में बात करते पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिन्द्र कौर भट्ठल ने कहा कि इससे पहले 1993 में घग्गर की मार के नीचे आए हमारे हलके का यह एरिया बहुत प्रभावित हुआ था। उसके लगभग 30 सालों बाद घग्गर की मार हमारे हलके गांवों पर पड़ी है। मुसीबत के इस घड़ी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नि:स्वार्थ भावना से सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं और डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लोगों के साथ-साथ पशुओं का भी ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मुसीबत हो डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा फ्रंट लाईन पर आकर अपनी सेवाएं निभाते हैं। सेवादारों द्वारा चलाया गया 24 घंटे फूड कैंप बाढ़ पीड़ितों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए 24 घंटे लंगर की व्यवस्था बहुत ही अच्छा प्रयास: विधायक वरिन्द्र गोयल
हलका विधायक वरिन्द्र गोयल ने बताया कि प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे लेकिन पहाड़ोंं में बारिश ही इतनी ज्यादा हो गई कि घग्गर में पानी ज्यादा आने से कई जगहों पर दरारें पड़ गई। घग्गर की मार नीचे आसपास के बहुत से गांव आ गए हैं। मुसीबत की इस घड़ी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को खाना पहुंचाना बहुत बड़ी महान सेवा है। Fatehabad Flood
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा 24 घंटे फूड कैंप लगाया गया है, जिसमें सेवादारों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए 24 घंटे लंगर की व्यवस्था की गई है, जो कि बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सेवादारों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। लहरागागा में लंगर तैयार कर मूनक के एरिया में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवादारों को मैं दिल से सैल्यूट करता हूं, जो मुश्किल घड़ी में इन्सानियत के नाते अपनी जान की भी परवाह न करते हुए लोगों के काम आ रहे हैं और उनके दुखों को अपना दुख समझकर दूर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– National Handloom Week 3-7 अगस्त तक जवाहर कला केंद्र में होगा आयोजित