खाते से 30 हजार उड़ाए

Published On

तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। ढाणी माहू निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात द्वारा 30 हजार रुपये निकालने(Fraud) का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने तोशाम पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने श्याम सुंदर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ढाणी माहू निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि दो और तीन जनवरी को उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीस हजार रुपये निकाल(Fraud) लिए। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि दो जनवरी को दस हजार रुपए और तीन जनवरी को दस-दस हजार करके दो बार बीस हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts